:- रामु टेकाम
इदरीश विरानी संवाददाता
दामजीपुरा/ जिले में किसानों को लगातार अपनी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का सिलसिला लगातार नजर आता। इसी कड़ी में गुरुवार को आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष ,कांग्रेस पीसीसी सदस्य रामु टेकाम के नेतृत्व में भैसदेही विधानसभा के भीमपुर ब्लॉक में 20/10/2022 को किसानों की मांगों को लेकर किसान महाआन्दोलन बुलाया है। जिसका नेतृत्व करते हुवे किसानों की माँगो को ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक पहुँचाया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय किसान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित रहेंगे। जिसमें महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार भीमपुर को ज्ञापन दिया जाएगा। आंदोलन में रामू टेकाम ने सभी क्षेत्र के किसान भाइयों से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
इन मांगों को लेकर सौपा जायेगा ज्ञापन
1) ताप्ती मेगा रिसर्च परियोजना निरस्त करने ।
2) लेदड़ा घाट की समस्या को दूर करने।
3) किसानों की बर्बाद फसलों का मुवावजा व बीमा दिलवाने।
4) भीमपुर ब्लाक के चिल्लोर , दांमजीपुरा क्षेत्र के किसान भाईयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने के लिए 132 के वी सबस्टेशन निर्माण करने।