भीषण गर्मी को देखते जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

भरतपुर। भरतपुर जिले में अत्यधिक गर्मी के कारण लू एवं ताप की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा बचाव के लिए आम नागरिकों के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दूरभाष नम्बर 05644-220320/100 जारी किया गया है। सलाह दी गई है कि यदि लगातार उच्च तापमान बना रहता है और सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मतली या भटकाव आदि के लक्षण स्पष्ट महसूस हो तो ऐसी स्थिति में नियंत्रण कक्ष पर सम्पर्क कर आवश्यक सहायता व जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला कलक्टर डॉ. यादव ने आमजन से आहृवान किया है कि धूप में बाहर जाने से बचे, खासकर दोपहर 12 और 3 बजे के बीच। नंगे पांव बाहर न जायें।।
भरतपुर से हेमंत दुबे