मजदूरी करने के क्रम में गिरने से युवक की हुई मौत

मजदूरी करने के क्रम में गिरने से युवक की हुई मौत

जिले के विश्रामपुर में सोमवार को एक काम कर रहे मजदूर की गिरने से उसकी मौत हो गई है।घटना रेहला थाना क्षेत्र के डिहारिया गांव की बताई जा रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार डिहरिया गांव के भलही टोला निवासी ओम प्रकाश राम उम्र करीब 40वर्ष,पिता गंगा राम,जो की गोदरमा गांव के बीमोड़ पर स्थित विरेंदर विश्वकर्मा के मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गिरने से उनकी मौत हो गई है ।जिन्हे लोगो द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर लाया गया है, जहा की चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एमएम प्रसाद ने जांच करने के उपरांत मजदूर को मृत घोषित कर दिया है।वही मौके पर पहुंची रेहला पुलिस आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!