भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 30.10.2022 को भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में कोतवाली नगर से एमएलके पीजी कॉलेज तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया ।
जिसमें पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी नगर श्री दरवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती ज्योतिश्री व क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली नगर थाने के मालखाना, मालखाना रजिस्टर, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, आरक्षी बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया गया ।
कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों (अपराध , ग्राम अपराध , HS निगरानी, त्यौहार, आगंतुक रजिस्टर आदि) को चेक कर अद्यतन हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारियों का भोजनालय चेक किया गया।
R 9 भारत बलरामपुर ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव