विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का लिया संकल्प

विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का लिया संकल्प


राजाखेड़ा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के परचम लहराने, सेवा पखवाड़ा एवं संगठन की मजबूती को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के मनियां मंडल कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह की अध्यक्षता में कृपापुरा में स्थित एक माता के मन्दिर में हुई, बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संतोष गुर्जर जिला मंत्री रहे| बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस दौरान केंद्र की सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं प्रदेश की गहलोत सरकार की नाकामियों की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणनीति बनाई गई। जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह ने मंडल कार्यसमिति की बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में राजाखेड़ा विधानसभा में कमल खिलाने के लिए पूरी मजबूती से जुट जाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के नये आयाम स्थापित किये है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, युवाओं और किसानों के साथ वादाखिलाफी की है, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को उखाड़ कर फैंकना है| मनियां भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके। विशिष्ट अतिथि संतोष गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से आमजन त्रस्त है, गहलोत सरकार की विदाई तय है| इस मौके पर पार्टी के राकेश शुक्ला, हाकिम सिंह, भीमसेन कुशवाह, राजवीर, ऐदल सिंह,धर्मेन्द्र, प्रताप सिंह, दामोदर सिंह, संजू उदैनियां, पोप सिंह, ऋषिकेश, कदम सिंह, ज्वाला प्रसाद, दाताराम, रामप्रकाश, विधाराम, नत्थीलाल, कमला सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें|रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!