शिविर में आए कुल 5913 आवेदन,ऑन स्पॉट 3306 का हुआ निष्पादन 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर में आए कुल 5913 आवेदन,ऑन स्पॉट 3306 का हुआ निष्पादन 

 

 

 

इन दिनों जिले में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.इसी क्रम में शनिवार को 11 पंचायतों,मेदनीनगर नगर निगम के दो वार्डो व नगर पंचायत हुसैनाबाद के दो वार्डो में शिविर लगाया गया.इन शिविरों में कुल 5913 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 3306 का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया

रविवार को इन स्थानों पर आयोजित होगा कार्यक्रम

“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 16 अक्टूबर को हैदरनगर के चौकड़ी, नौडीहा बाजार के नावाटार, चैनपुर के सलतुआ, पांकी के पकड़िया पंचायत में शिविर लगाया जाएगा. सभी शिविर स्थानीय पंचायत भवन में लगाया जायेगा.इसके अलावे नगर पंचायत छतरपुर के वार्ड संख्या 3 व 4 के लाभुकों के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाड़ा में शिविर का आयोजन कर आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!