बाँदा जनपद के अंतर्गत बबेरु तहसील क्षेत्र के ग्राम मझिला निवासी शिवविलाश पटेल साधारण किसान है। उसका बेटा सुरेंद्र पटेल ने बबेरु से हाई स्कूल, इंटर मीडिएट करने के बाद चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं औद्योगिक विश्व विद्यालय कानपुर कैंपस इटावा से बीटेक डेरी टेक्नोलॉजी से वर्ष 2020 में उत्तीर्ण किया है। अरबियन कंट्री कतर दोहा की बलादना फूड इंडस्ट्रीज में प्रोडक्शन इंजीनियर पद में चयन हो गया। चयन होने की खबर से घर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। सुरेंद्र पटेल ने बताया कि मेरे माता पिता साधारण किसान परिवार के है। माता पिता की प्रेरणा से इस मुकाम में पहुचा हूँ। आगे और प्रयास करता रहूंगा। सालाना 12 लाख का पैकेज मिला है।
बाँदा संवाददाता शिवविलाश शर्मा