सैकड़ों युवाओं ने जताया अजय सिंह राहुल पर विश्वास

सैकड़ों युवाओं ने जताया अजय सिंह राहुल पर विश्वास
सीधी 19 जनवरी 2022
घर वापसी अभियान के तहत ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में ली सदस्यता
चुरहट विधानसभा के ग्राम नैकिन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत चलाए जा रहे घर वापसी अभियान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हांथो सैकड़ों युवाओं ने काँग्रेस की सदस्यता ली।घर वापसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि जो सेवा भाव की परंपरा दाऊ साहब के समय से चली आ रही है उसी सेवा भाव से मैं चुरहट के लोगों की सदैव सेवा करता रहूंगा। हमारी आपकी पहचान चुरहट से है मैं चाहे कहीं भी रहूं, मेरी भी पहचान भी चुरहट से है हमें अपनी पहचान को बनाए रखना है। आप सब आज घर वापसी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी से जुड़ेहैं। हमारा आप सबकी अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का प्रयास रहेगा।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने शामिल हुए सभी साथियों का अभिनन्दन किया।
ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि चुरहट क्षेत्र का एक-एक युवा राहुल भैया के साथ आने को आतुर है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अखिलेश पाण्डेय द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेता दान बहादुर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. महेंद्र तिवारी, संदीप उपाध्याय , श्रीमती राधा गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, राममणि पाण्डेय, भोले पाण्डेय, अंगद वैश्य, शुभम पाण्डेय, नृपेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह, रूपेश सिंह, बदल कुशवाहा,सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल रहे। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से राजेंद्र पांडे ,भोले पांडे ,शुभम पांडे ,राजीव तिवारी, लवलेस पांडे, अभिनेंद्र पांडे, भागवत तिवारी, शंकर सुमन मिश्रा, निलेश पांडे, मनीष सिंह बघेल, हेमंत मिश्रा, संजय कोल, राजेंद्र कोल, सत्यम तिवारी, अभिषेक पांडे, अजय पांडे, वृंजनंद यादव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दीपक गौतम, अमित सोनी ,राम जी गौतम, कमलेश साकेत ,भूरा यादव, धीरज कोरी, अजय कोरी, बृजलाल यादव ,विनोद तिवारी, शुभम तिवारी, लाला तिवारी, गोलू पांडे ,मनीष साकेत ,राकेश साकेत ,रोहित साकेत ,सोनू साकेत, विकास साकेत ,राजभान कोरी ,बाबूलाल साहू ,राजेश साकेत ,सोमदत्त कोरी ,रामनिवास कोरी बीरन, पंकज तिवारी, पिंटू साकेत, छोटेलाल साकेत ,दशरथ साकेत, लालू साकेत, छोटू साकेत , प्रदीप साकेत, बबलू साकेत ,वंश रूप साकेत, दद्दी साकेत, लल्लू साकेत, कमलेश साकेत, ज्ञानी साकेत ,दिनेश साकेत, दुर्गेश साकेत सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर दस्तक देकर हर परिवार को कांग्रेस से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम उसी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
R9 bharat ke liye sidhi से ब्यूरो चीफ राजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!