1000 लीटर चुलाई शराब बनाने वाली माट की गयी नष्ट

शनिवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया पुलिस व मद्य निषेध के पुलिस के संयुक्त छापेमारी में करीब एक हजार लीटर देशी चुलाई शराब बनाने वाली माट को विनष्ट किया गया ।तथा चार लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया ।यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दी ।उन्होने बतया की इस मामले में दो लोगो पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना कांड संख्या 796/22 दिनांक 29/10/22 के नामजाद नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मोहन माझी व शम्भु माझी दोनो पिता सीताराम माझी साकिन चनायनबान्ध वार्ड नं.13 निवासी है। वही शराब कारोबारी पुलिस को देख भागने में रहा सफल ।इस छापेमारी दल का नेतृत्व स्वयं इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार कर रहे थे । इस छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष अशोक साह , पुअनि विपिन कुमार, दरोगा प्रशिक्षु दरोगा राजीव रंजन कुमार, बसंत कुमार,एस आई बाल्मीकि कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे ।

मनीष कुमार की रिपोर्ट मझौलिया पश्चिम चंपारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!