उपाय गाडरवारा के बच्चों ने मनाया बाल दिवस
खबर जिला नरसिंहपुर की तहसील गाडरवारा से है जहां UPAY गाडरवारा ज़ोन के सभी सेंटर द्वारा ग्राम बरहटा स्थित सेंटर पर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस।
जिसमें मुख्य अतिथि CISF गाडरवारा यूनिट के उप कमांडेंट श्री श्रेय कुमार पांडेय, एन०टी०पी०सी० वरिष्ठ प्रबंधक श्री संदीप साखरे, श्री हरिशंकर जोशी, बाल भारती स्कूल की प्राचार्या श्रीमती गीता भारद्वाज, गांव के सरपंच एवं ग्राम प्रधान, UPAY के सभी सदस्य श्री अजय श्रीवास्तव, संतोष पवार, सुनील, आकाश रहे।
एन०टी०पी०सी० गाडरवारा वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा ग्रामीण और श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा और सामजिक विकास मे अपना पूरा योगदान देने की प्रतिबद्धता को निभाया।
CISF गाडरवारा यूनिट के मुखिया श्री श्रेय कुमार पांडेय ने अपनी टीम के साथ ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। और साथ ही बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
उपाय द्वारा सभी बच्चों के लिए ड्राइंग और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया।
वही कार्यक्रम का संचालन श्रीमती फरहीन मैडम ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
R9 भारत जिला संवाददाता अंकुर महाजन