हिमाचल प्रदेश के बद्दी-नालागढ़ में बुधवार सुबह-सुबह शुरू हुई बारिश से मैदानी एरिया के लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई माह से बारिश न होने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही थी।
बीते दिनों 41 के पार तापमान होने से लोग गर्मी से जूझ रहे थे। अब बारिश से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। सुबह 9 बजे से बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला समेत साथ लगते एरिया में बारिश शुरू हुई। बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आंकी गई। अब अगले कुछ दिन तापमान में गिरावट रहेगी।
लू से मिली निजात
मैदानी एरिया में बीते चार दिनों से लू चल रही थी। लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे थे। आसमान में तपते सूरज ने बीबीएन में लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। स्कूल बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गर्मी से बचने को लोग शीतल पेय, एसी-कूलर और पंखों के सहारे हो चुके थे।