सदर की पंचायत तल्याणा के गांव बैहल-नवांने में अग्निकांड से प्रभावित हुए पांच परिवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने भेजी 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

सदर की पंचायत तल्याणा के गांव बैहल-नवांने में अग्निकांड से प्रभावित हुए पांच परिवार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने भेजी 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

पिछले दिनों सदर विधानसभा क्षेत्र में पडने वाली ग्राम पंचायत तल्याणा के गांव बैहल-नवांने में हुए अग्निकांड से प्रभावित हुए पांच परिवारों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नडडा ने 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता भेजी है। उन्होंने सदर विधायक सुभाष ठाकुर की अनुशंसा पर इन प्रभावित परिवारों के पुर्नवास के लिए डीसी बिलासपुर को यह राशि को ट्रांसफर कर दी है। ठाकुर ने बताया कि इस अग्निकांड की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारियों के साथ जाकर मौके का निरीक्षण किया था तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की थी। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। इस बारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से फोन पर बात कर उन्हें इस दुखद घटना की सूचना दी थी और उनसे आर्थिक मदद दिलवाने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि नडडा ने प्रभावितों के लिए 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने के लिए प्रतिबद्ध है! उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा का प्रभावितों के पुर्नवास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदर क्षेत्र की जनता के प्रति अपने विशेष स्नेह को हर मौके पर व्यक्त किया है। उन की प्रेरणा से वे भी सदर क्षेत्र की जनता की सेवा मे निरंतर प्रयत्नशील हैं। जब भी नड़ड़ा से किसी भी कार्य के लिए आग्रह किया गया उन्होने खुले मन से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई है। जिसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से और समस्त सदर क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!