गढ़वा से राम मनोज मिश्र की रिपोर्ट
भवनाथपुर। भवनाथपुर थाने के दो युवक की मौत सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अंतर्गत मधुपुर के समीप हो गई ।
वही एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा है ।

जानकारी के अनुसार सिंघीताली निवासी मनी चौबे के पुत्र रंजन चौबे बुधवार की देर रात अपनी कार से दिलीप चंद्रवंशी एवं राजू बैठा के साथ वाराणसी जा रहे थे। राबटर्सगंज के आगे मधुपुर में कार की हाईवा से भीषण टक्कर हो गई । जिसमें सिंघीताली निवासी दिलीप चंद्रवंशी 42 वर्ष , व राजू बैठा 29 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि रंजन चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए , पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए रावटर्सगंज जिला अस्पताल भेज दिया है ।
वहीं गंभीर रूप से घायल रंजन चौबे को बेहतर ईलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है ।