विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के कुल्लू इकाई की बैठक गौड निवास ढालपुर में की गई जिसमें छोटे वर्ग के कई व्यापारियों को आ रही कई समस्याओं के बारे में चर्चा हुई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुल्लू, भुंतर आनी, सैंज, बंजार ,निरमंड पतली कुल, मनाली के सभी व्यापारियों को भी संगठन में जल्दी ही जोड़ा जाएगा 5 तारीख को कंडाघाट में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक के बारे में की चर्चा हुई इस बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश सचिव मनदीप सिंह, मीरा आचार्य , जिला अध्यक्ष कवर शिव पाल सिंह , महिला अध्यक्ष रेनू सूद , उपाध्यक्ष दीपक गई, युवा अध्यक्ष राहुल ठाकुर , महिला उपाध्यक्ष पूनम ,कीर्ति गुप्ता, सदस्य रामप्रसाद शर्मा मौजूद रहे।