थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 नफर अर्न्तरजनपदीय चोर को किया गिरफ्तार

थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 नफर अर्न्तरजनपदीय चोर को किया गिरफ्तार

 

 

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/चोरी की घटना का सफल अनावरण, थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 नफर अर्न्तरजनपदीय चोर को किया गिरफ्तार कब्जे से 03 अदद टुल्लू मोटर , एक अदद बैटरी, एक अदद ऑटो वाहन का स्टैपनी बरामद ।
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व श्री शशांक कुमार सिंह प्रभारी थाना सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में उ0नि0 श्री शिव शंकर सिंह व मुख्य आरक्षी वासिद अली व आरक्षी कैलाश यादव मय टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अशोक मार्ग सिद्धार्थ नगर व काशीराम आवास से 02 नफर चोर को समय करीब 8.30 बजे पकड़ लिया गया जिसके कब्जे से तीन अदद टुल्लू पंप, एक अदद बैटरी तथा एक अदद आटो वाहन का स्टेपनी बरामद हुई । उक्त के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 130/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसके बाद मुकदमें में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 411 भा0द0वि0 का बढ़ोत्तरी किया गया । थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा चोरी के 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया ।

R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!