अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो छात्र गंभीर घायल
बयाना भरतपुर स्टेट हाइवे पर सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अन्य राहगीरों की मदद से बयाना लाकर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक बयाना कस्बे के मौहल्ला भीतरबाडी निवासी अन्नी पुत्र नरोत्तम माली व शिवकॉलोनी निवासी देव पुत्र रामकिशोर शर्मा बताए है। यह हादसा तब हुआ जब यह दोनों युवक कॉलेज से पढकर भरतपुर से वापस बयाना लौट रहे थे। दोनों घायल छात्रों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गहन उपचार के लिए जिला अस्पताल भरतपुर रैफर किया गया है