मां ताप्ती आंचलिक पत्रकार संघ दामजीपुरा ने कलेक्टर एसपी के नाम चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

संपादक सांक्षवीर टाईम पंकज सोनी पर उसके निवास में घुसकर कुछ महिलाओं एवं दो युवको द्वारा घर से निकालकर सड़क पर लाकर गंभीर मारपीट की हे श्री सोनी पूर्व से ही अपने बाए पैर में फ्रेक्चर होने से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे इस मारपीट में उनके फ्रेक्चर बाए पैर में और गंभीर पीढ़ा बढ़ गई है।
इस आशय में हमलावर महिलओं की जाँच की जाए एवं महिलाए कहां काम करती है, क्या काम करती है. इन महिलाओं के किन लोगो मेल जोल करती है इनके सी. डी. आर की जाँच की जाए बैंक खाते की जाँच हो उक्त महिलाओ का पंकज सोनी से पूर्व से ही कुछ लेन-देन या जान पहचान नहीं है, फिर इन्होने उक्त घटना को अंजाम क्यों दिया। इनके इस कृत्य को पीछे षडयंत्र में कौन शामिल है किन लोगों ने इन्हें इस हमले के लिए उकसाया है।
इन महिलाओं द्वारा मारपीटर कर संपादक पर छेडछाड के झूठे आरोप लगाकर झूठा आवेदन दिया गया है। इनके विरुद्ध धारा 186/ 211 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए एवं इनके साथ जो लोग महिला थाना साथ गए थे उनका इस हमले में क्या रोल इन्हें भी धारा 120बी का सह अभियुक्त बनाया जाये। अनावेदक पर प्रकरण दर्ज किया जाए वरना हमें धरना आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा। अदालत शरण लेना पड़ेगा। हमे आंशका है कि यह बैतूल की मिडिया पर प्रायोजित, सरक्षित और सुनियोजत हमला है कृपया मामले की उच्च (स्तरीय निष्पक्ष जाँच कराई जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में उषा धिकारे,यूनुस खान, जाहिद खान, इदरीश विरानी, अफसर खान, लवकेश मोरसे, तबरेज खान,गौतम तायडे, हरी राठौर, लालन राठौर, आदि उपस्थित रहे मां ताप्ती पत्रकार आंचलिक संघ दामजीपुरा का कहना है कि एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री पत्रकारों की सुरक्षा की बात करते हैं वही एक पत्रकार पर इस प्रकार की घटना होती है और उस पर दोषी पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है संघ ने मांग की है कि दोषी पर कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए अन्यथा संगठन के सहयोग पर आगामी समय में धरना प्रदर्शन भी किया भी जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!