● मारपीट मामले के दो फरार आरोपियों को #जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड…..

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

● मारपीट मामले के दो फरार आरोपियों को #जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर भेजी रिमांड…..

 

रायगढ़ । जूटमिल पुलिस द्वारा मारपीट मामले के दो फरार आरोपी उमंग राय और अंकुर सिंह को कल फटहामुड़ा के पास गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी उमंग राय पिता सत्येंद्र राय 25 वर्ष , अंकुर सिंह पिता स्वर्गीय कमलेश्वर सिंह उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी फटहामुड़ा जूटमिल के द्वारा दिनांक 04/07/2022 को द्वारा उसके मोहल्ले के प्रदुम यादव से रूपये मांगकर झगड़ा मारपीट किये थे और जबरजस्ती प्रदुम यादव के जेब से 200 रूपये निकाल लिये थे । प्रदुम यादव पुलिस चौकी जूटमिल में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने अपने घर से फरार हो गये थे । चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा दोनों के क्षेत्र में देखे जाने की सूचना देने मुखबिरों को निर्देशित किया गया था, आज दोनों को मोहल्ले में देखे जाने की सूचना पर प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया जिन्हें मामले में गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!