बलिया न्यूज़
रिपोर्टर by – प्रभुनाथ सिंह बलिया

“स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक- ई. राकेश विशेश्वर ओझा”
बलिया। बैरिया विधान सभा क्षेत्र के भुआल छपरा गांव में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित युवा महोत्सव में (बिहार) भाजपा के युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी के विचारो को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके विचार आज भी जीवंत है। उनके विचार जीवन के मुश्किल क्षण में भी हमारा सहारा होते हैं। श्री ओझा ने उपस्थित युवाओ से आग्रह किया कि आप सभी भी समय निकालकर उनकी जीवनी को जरूर पढनी चाहिए तथा विद्यालय के पाठ्यक्रम में भी उनके जीवनी को शामिल किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर बेलहरी ब्लाक प्रमुख श्री मृत्युंजय तिवारी ‘बब्लू’ , कांग्रेस नेता अवध बिहारी चौबे, राजेश चौबे, भुवनेश्वर ठाकुर समाज सेवी अभिषेक पांडेय,उधारी ठाकुर,विजय तिवारी, रामसनेही ओझा, रविंद्र ठाकुर सहित काफी संख्या लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामप्रवेश ठाकुर व संचालन राजेश चौबे ने किया।