रात्रि भगवती जागरण कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु ।
लार की निवर्तमान चेयरमैन सरोज यादव ने पूजन कर कार्यक्रम की कराई शुरुआत।
संवाददाता करन यादव

लार,सलेमपुर,देवरिया। नगर पंचायत लार बाजार के मेन तिराहे पर हर साल की भांति इस साल भी रात्रि भगवती जागरण का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत लार की निवर्तमान चेयरमैन सरोज यादव व लार थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने विधि विधान से पूजन कर कराया।भगवती जागरण में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।सरोज यादव ने कलाकारों को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया।गायिका शिवानी पांडेय ने दुलरी बड़ी दुलरी सबका से हई शुकवार हमार मईया दुलरी गीत गा कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।वही गायक गोलू दबंग ने निमिया की डाढ़ी मईया झुलेली झुलुउवा गीत गा कर सबका मन मोह लिया।देर रात्रि तक कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भक्ति गीत गा कर खूब झुमाया।शुभम गुप्ता सोनू ने सभी के प्रति आभार जताया।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लार थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा की हम आप ही लोग जैसे है कही कही थोड़ा स्ट्रीक होना पड़ता है ।आप लोग कार्यक्रम को सफल बनाये ।किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिये ।इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप जायसवाल, मुंजी राजभर,भाजपा नेता जगदीश यादव,लार थानाध्यक्ष नवीन चौधरी,ईश्वर गुप्ता ,मुकेश जायसवाल,देवेंद्र सिंह राजू,जय प्रकाश मोदनवाल,मनोज बरनवाल, लाला मोदनवाल,चंद्रभूषण सिंह,अनिल मोदनवाल,सोनू कसेरा,किशन मोदनवाल,राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।