बलिया न्यूज
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत
बलिया बैरिया । दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सामने एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी
UP 53 DY 3013 बैरिया से दोकटी के तरफ जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर चकनाचूर हो गयी। कार की पेड़ से टक्कर की तेज आवाज से खेतों की कटाई कर रहे लोग कटाई कार्य छोड़ घटना स्थल की तरफ दौड़ गये। इस भीषण दुर्घटना में 40 वर्षीय कार चालक फौजी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल घटना स्थल पर पहुँचकर जेसीबी के माध्यम से कार चालक फौजी को गाड़ी से जैसे तैसे निकलवाया । दुर्घटना इतना भयंकर हुआ था कि जेसीबी से गाड़ी को कुछ सीधा किया गया तब जाकर बड़ी मुश्किल से शव को निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल गोरखपुर में तैनात दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी संतोष सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र श्यामदेव सिंह दस दिन पहले अपने यूनिट से छुट्टी पर अपने गांव आया था। शनिवार को संतोष किसी काम से बैरिया आये थे। दोपहर बाद वापस वह अपने घर जाते समय उनकी स्विफ्ट कार असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी बैठा था। जिसमे उसकी भी मौत हो गयी। सूचना पर दोकटी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए। जेसीबी के सहयोग से गाड़ी को खिंचवाया गया और उसमें फंसे फौजी संतोष सिंह के शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव को पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर फौजी के घर व गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर घर वाले व काफी संख्या में गांववासियों का जमावड़ा थाना पर पहुंच गया था। संतोष सिंह अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था। संतोष को एक पुत्र व एक पुत्री है।