जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 19 सितंबर, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नए सचिव बने गौतम कुमार। माननीय उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के पश्चात गौतम कुमार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर का सचिव बनाया गया। गौतम कुमार इससे पूर्व व्यवहार न्यायालय आरा में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह अवर न्यायाधीश तृतीय के पद पर पदस्थापित थे। माननीय उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा इन्हें अब प्राधिकार का सचिव बनाया गया है। पूर्व सचिव आदित्य सुमन अब व्यवहार न्यायालय आरा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रयोदश का प्रभार ग्रहण किया गया। आदित्य सुमन 4 माह से कम समय के लिए सचिव के पद पर थे। नए सचिव गौतम कुमार द्वारा भार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं सभी कर्मी को अपने-अपने लंबित कार्य अधतन करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!