साप के काटने से पीड़ित से मिलने पहुंचे राहुल सतीश चौहान।

जहरीले साप ने काट लिया। जिसकी खबर ग्रामीण ने उसके परिजनों को दी,उसके बाद साप ने काटा युवक को दामजीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहा उपचार किया गया। दामजीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अलकेश सलामे निवासी टिटवी सुबह अपने खेत में काम करने गया था,तभी काम के दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया,घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। इधर जानकारी मिलते ही युवा नेता राहुल सतीश चौहान दामजीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित से पूछ ताछ कर हाल जाना,इलाज को लेकर राहुल चौहान ने भीमपुर बीएमओ को मौके पर तत्काल फोन लगाया और अच्छा इलाज करने को कहा । साप के काटने से पीड़ित अलकेश सलामे को भीमपुर रेफर किया गया।
संवाददाता इदरीश विरानी
दामजीपुरा/ खेत में काम करने गया युवक को