एल सी एम उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा की छात्रा महिमा शुक्ला पुत्री भारत भूषण शुक्ला ने विज्ञान वर्ग में 96.00%, PCM में 300 में से 299 अंक प्राप्त राजाखेड़ा क्षेत्र में टॉप किया हैं, वहीं मधुर शुक्ला पुत्र भारत भूषण शुक्ला ने क़ृषि विज्ञान वर्ग में 95.20%अंक प्राप्त कर अपने वर्ग में टॉप किया हैं। ये दोनों जुड़वां भाई बहिन हैं, इनके पिता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी राजाखेड़ा में राजकीय शिक्षक हैं, इसके अलावा विद्यालय की अन्य छात्रा परी जैन पुत्री संजीव कुमार जैन ने 95.00%, पूर्वी जैन पुत्री प्रमोद कुमार जैन ने 93.60% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में परचम लहराया है, विद्यालय के व्यवस्थापक मुकुंद माधव शुक्ला ने सभी छात्रों को वह साफा पहनकर बधाई दी।

रिपोर्ट।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।