ट्रैक्टर के बकाया रुपये को लेकर युवक का अपहरण, तीन दिन तक बंधक बनाकर की मारपीट।कथारा पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

ट्रैक्टर के बकाया रुपये को लेकर युवक का अपहरण, तीन दिन तक बंधक बनाकर की मारपीट।कथारा पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

 

बोकारो जिला के ओपी क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीद के बकाया रुपये को लेकर युवक के अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहाली बांध निवासी आनन्द रजवार (25) फाइनांस का कार्य करता है। बताया जाता है कि खेतको निवासी कामेश्वर यादव (56) एवं कन्हैया यादव (20) ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए आनन्द रजवार को लगभग 25 से 26 हजार रुपये दिए थे। रुपये देने के अगले ही दिन दोनों आरोपी पैसे वापस मांगने लगे। आनन्द द्वारा तत्काल रुपये वापस नहीं करने पर दोनों आरोपियों ने 8 मई को उसके घर पहुंचकर जबरन उसका अपहरण कर लिया और खेतको स्थित अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां आनन्द रजवार को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया तथा उसके साथ लगातार मारपीट की गई। तीसरे दिन शनिवार को आरोपियों ने आनन्द से उसके मामा दिनेश रजवार को फोन करवाया और धमकी दी कि यदि रुपये नहीं मिले तो आनन्द की हत्या कर दी जाएगी। भांजे की जान को खतरा देख दिनेश रजवार ने तत्काल कथारा ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के निर्देश पर एसआई नागेंद्र दुबे के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेतको पहुंचकर आनन्द रजवार को 10 मई रविवार को देर रात्रि सकुशल बरामद कर लिया तथा मामले में आरोपी कामेश्वर यादव और कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कथारा ओपी कांड संख्या 63/26 दिनांक 11 मई 2026 दर्ज करते हुए बीएनएस 2023 की धारा 115(2), 126(2), 127(2), 140(1), 140(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने 11 मई 2026 सोमवार को बताया कि आनंद रजवार के मामा दिनेश रजवार के द्वारा हमें सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर के लेनदेन को लेकर युवक को उठाकर बंधन बनाया गया है टीम बनाकर तुरंत छापेमारी की गई और पीड़ित को बरामद कर लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज तेनुघाट जेल भेज दिया गया है कहा कानून को हाथ में लेने वालों को बक्सा नहीं जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!