बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
तेनुघाट – बोकारो नहर का मरम्मती जगह-जगह कराई जा रही हैं
बोकारो जिला के तेनुघाट,बोकारो नहर का मरम्मती कार्य संवेदकों द्वारा जोरशोर से की जा रही है. तेनुघाट से लेकर बोकारो तक 34 किलोमीटर दूरी तक नहर में जगह-जगह स्थलों को मरम्मत के लिए चिन्हित किया गया है, जहां पर संवेदक आरसीसी लाइनिंग मरम्मती क्षतिग्रस्त स्थलों में कार्य करेंगे. सवाल यह उठता है नहर में ढलाई कार्य जो हो रहा है गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है ढलाई में जो छड़ लगता है उसमें गुणवत्ता नहीं है ठेकेदार मनमानी तरीके से कार्य करके निकल जाते हैं ना ही अधिकारी जांच करते दिखे नहर कार्य करने का उद्देश्य है नहर सही तरीके से सुचारू रूप से पानी प्लांट तक पहुंचे और कहीं लीकेज ना हो इसलिए नहर कार्य किया जाता है लेकिन नहर कार्य में गुणवत्ता नहीं होने पर यह बहुत बड़ा सवाल उठता है