नदबई के कदमखंडी धाम पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

भरतपुर 21 मई 2026

नदबई के कदमखंडी धाम पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

 20 मई से 26 भी तक दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक होगा कथावाचक

 

भरतपुर..नदबई उपखंड के ऐतिहासिक गांव ऐचेरा तपों तीर्थ स्थान कदमखंडी धाम पर पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा एवं शंका समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ओम तत्सत राधा कुंड, गोवर्धन धाम के तत्वावधान में भागवत आचार्य रजनीश शर्मा द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।
कार्यक्रम अंतर्गत कथा से पूर्व गांव में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम के संकीर्तन और जयघोष के साथ भक्तजन चलते हुए सभी चौराहों से होते हुए कथा स्थल पहुंचे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया गया.. 20 मई से 26 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथावाचक किया जाएगा
इस मौके परआचार्य रजनीश शर्मा ने कहा कि कदमखंडी धाम अत्यंत पवित्र तीर्थ है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने रासलीला की और यहां राधा-कृष्ण का दिव्य झूला भी विराजमान है। उन्होंने सभी भक्तों से इस दिव्य स्थल की परिक्रमा करने और ईश्वर की प्रार्थना करने का आह्वान किया। आचार्य ने कहा, “भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं। आपका सौभाग्य है कि आपका जन्म इस पवित्र कदमखंडी धाम में हुआ, जहां स्वयं साक्षात ईश्वर विराजमान हैं।” इसके साथ ही सभी भक्तों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की प्रार्थना की गई…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!