बंगाल के बाद राजस्थान में भाजपा की पुनः सरकार लाना ही हमारा प्रयास रहेगा:कैलाश चौधरी

बंगाल के बाद राजस्थान में भाजपा की पुनः सरकार लाना ही हमारा प्रयास रहेगा:कैलाश चौधरी

 

rj

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं प्रशिक्षण शिवर के दूसरे दिन में आज के सत्र की शुरुआत मां भारती पर पुष्पांजलि कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता मोतीलाल मीणा एवं अध्यक्षता जिला सह प्रभारी गोविंद सिंह ने की कार्यक्रम का संचालन वाचा राम बघेल ने किया मोतीलाल मीणा ने कहा कि अंतिम पायदान के कार्यकर्ता को कैसे मजबूत किया जाए कार्य का विभाजन कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को मजबूत करना है, द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता मोहन रारे रहे अध्यक्षता दुर्गसिंह अड़ाना ने की मंच संचालन दीपू कुशवाहा ने किया, तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता डा विक्रमसिंह गुर्जर बूथ प्रबंधन और मन की बात कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि मन की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री जी द्वारा बोले गए विषय पर 30 मिनट तक सभी लोग चर्चा अवश्य करें सत्र की अध्यक्षता बांके लाल लोधा ने की संचालन प्रदीप सिसोदिया ने किया चौथे सत्र के मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजराज सिंह परमार ने की संचालन राजीव रस्तोगी ने किया प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी रहे सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की कैलाश चौधरी में बोलते हुए कहा कि हमने बंगाल जीता है लेकिन राजस्थान में भी पुनः भाजपा की सरकार बने इसके लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को मजबूत होना होगा हम सबको मिल जुलकर भाजपा के लिए कार्य करना होगा भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है , भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा बाला राजस्थान में क्रम तोड़ना होगा, गुजरात और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान को लाना होगा, कैलाश चौधरी बंगाल में 28 जिलों की प्रभारी रहे वहां पर उनके नेतृत्व 27 जिलों में जीत दर्ज हुई, कैलाश चौधरी के जोशीले भाषणों ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया, कार्यक्रम में मंच पर वर्ग प्रभारी रानू पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, वर्ग संचालक श्रवण कुमार वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिर्राज सिंह मलिंगा, डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, पूर्व विधायक रानी कोली, विवेक सिंह बोहरा, बाके लाल लोधा, सतेंद्र पाराशर आदि मंच पर उपस्थित रहे l कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!