सुंदरपुर गांव में चोरों ने किया लाखों का माल पार एक ही रात दो घरों में घुसे

धौलपुर 

सुंदरपुर गांव में चोरों ने किया लाखों का माल पार एक ही रात दो घरों में घुसे

 

धौलपुर दिहौली थानांतर्गत मरैना के नज़दीक सुंदरपुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया दोनों घरों के लोग सोते रहे और चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ले गए सुबह जागने पर पीड़ित परिवारों को चोरी का पता चला ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने गांव के करण सिंह और वासुदेव शर्मा के घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया चोर इनके घरों से लाखों रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नकदी साफ कर ले गए हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों घरों के परिवारों के लोग रात में अपने घरों में सो रहे थे लेकिन चोरों की भनक किसी को नहीं लगी सुबह जब पीड़ित परिवारों के सदस्य जागे तो कमरों का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखे लाखों के गहने व नकदी गायब थे ग्रामीणों की सूचना के बाद दिहौली थाने की पुलिस तुरंत सुंदरपुर गांव पहुंची पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं
रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!