बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
SP नाथू सिंह मीना के निर्देश पर कथारा असना पानी रोड में बोकारो थर्मल पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग, 36 वाहनों की जांच
बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 13 जुलाई सोमवार को कथारा क्षेत्र के असना पानी रोड में बोकारो थर्मल थाना पुलिस द्वारा सघन एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।यह चेकिंग अभियान बोकारो थर्मल थाना के एसआई गार्दी बानरा के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उनके साथ हवलदार अजय कुमार मंडल सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान गुजरने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की गई एसआई गार्दी बानरा ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 36 वाहनों की चेकिंग की गई। वाहनों की डिक्की, सीट के नीचे और अन्य संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई। साथ ही चालकों के कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों का भी अनुपालन देखा गया।बताया SP साहब नाथू सिंह मीना के निर्देश पर आज असना पानी रोड में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।हमारा उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना और आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना है। इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।बताया कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। चेकिंग के दौरान बिना कागजात और संदिग्ध पाए जाने वाले वाहनों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह की सघन चेकिंग से अपराधियों में डर बनेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी।बोकारो थर्मल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।