80 प्रतिशत उपस्थिति के साथ अभ्युदय-30 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

सैपऊ 

80 प्रतिशत उपस्थिति के साथ अभ्युदय-30 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

 

विप्र फाउंडेशन धौलपुर द्वारा आयोजितअभ्युदय-30 प्रतियोगी परीक्षा रविवार को धौलपुर, बाड़ी, सैंपऊ एवं मरैना के परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 84 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल सुरक्षा व्यवस्था रही परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ किया गया प्रश्नपत्र वितरण, ओएमआर शीट प्रबंधन, बैठक व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएँ पूर्व निर्धारित योजना के अनुरूप संपन्न कराई गईं
परीक्षा के सफल संचालन में फाउंडेशन द्वारा गठित जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम से परीक्षा व्यवस्था का संचालन किया, जबकि सतर्कता दल की टीम ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की परीक्षा केन्द्रों पर धौलपुर में बृजेश त्यागी, बाड़ी में रामावतार शर्मा, सैंपऊ में विपेन्द्र परमार व अश्विनी पारासर तथा मरैना में हरिओम शर्मा ने केन्द्राधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया सभी केन्द्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारम्भ होकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अभ्युदय-30 के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस प्रशासन, केन्द्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, वीक्षकों, परीक्षा कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया

सैपऊ से रवि तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!