चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
सरगबुंदिया बाजार में राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर बरपाली ब्लॉक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

कोरबा// प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा रामपुर विधानसभा के माननीय विधायक के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली द्वारा ग्राम सरगबुंदिया के साप्ताहिक बाजार में राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी प्रकार के आर्थिक अनियमितता या चंदे के दुरुपयोग के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा जांच के आधार पर जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन ने किया। इस अवसर पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, संतोष सूर्या, रोशन खांडे, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार, रामकुमार कंवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि निरंजन श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष रामदास, मंडल अध्यक्ष (मड़वारानी) शैलेंद्र कुर्रे, अशोक कुमार श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, संजू देवांगन, तरुण मांझी, प्रकाश महंत, रजनीकांत पटेल, लखन दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी मामले में दोषियों को राजनीतिक या अन्य किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग दोहराई।
कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास ने विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी साथियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा जनता तक कांग्रेस का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।