नवनियुक्त विधुत सहायक अभियंता दुष्यंत सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत।
नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर विधुत सबस्टेशन पर नवनियुक्त सहायक अभियंता विधुत दुष्यंत सिंह फौजदार का समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने साफा पहनाकर स्वागत किया एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र की विधुत समस्याओं से अवगत कराया महेश लखनपुर ने सहायक अभियंता से निवेदन किया की गांव लखनपुर मे अधिकांश जगह जगह सर्विस एबीसी केबल जली हुयी है, कई जगह क्षतिग्रस्त पोल हैं,कहीं कहीं पर इलेवन केबीए केबल खराब है एवं विधुत सबस्टेशन पर जियो खराब व जाम पडे हैं। कई ट्रांसफार्मरों मे अतिरिक्त अर्थिंग रॉड ( सरिया) की आवश्कता है जिस पर सहायक अभियंता दुष्यंत सिंह फौजदार ने लखनपुर की विधुत समस्याओं को चिन्हित कर शीध्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कनिष्ट अभियंता विशाल चौधरी, वरिष्ठ लिपिक मौहर सिंह, एफआई संतोष शर्मा, चंद्रभान सिंह, राजपाल जाटव,बालकिशन, मोरध्वज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, धर्मवीर इंदोलिया,टीकेन्द्र सिंह, रूपेन्द्र, छत्तरसिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर