रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”

जिलेभर के थानों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बहनों से राखी बंधवाकर महिला सुरक्षा के प्रति जताई प्रतिबद्धता।

 

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता स्थापित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा “रक्षा का वचन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं एवं बहनों को थानों में आमंत्रित कर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राखी बंधवाई तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। पुलिसकर्मियों ने बहनों को विश्वास दिलाया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विषम क्यों न हों, धौलपुर पुलिस महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए सदैव अडिग एवं तत्पर रहेगी। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध महिला सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम ने “पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव आपके साथ है” के विश्वास को और मजबूत किया। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!