MMDR एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 25.40 टन अवैध कोयला जब्त, माफियाओं में हड़कंप

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

MMDR एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 25.40 टन अवैध कोयला जब्त, माफियाओं में हड़कंप

 

बोकारो जिला के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर CISF का शिकंजा कसता जा रहा है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई,CCL करगली द्वारा अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन, गश्ती एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में CISF, CCL सुरक्षा और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25.40 टन अवैध कोयला जब्त किया है।29 अगस्त 2026, शनिवार को CISF इकाई CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को खुफिया सूचना मिली थी कि बोकारो थर्मल प्लांट के बगल में ओवरब्रिज के निकट लगभग 300 बोरी अवैध कोयला भंडारित किया गया है।कमांडेंट द्वारा इसकी सूचना श्री संजय कुमार झा, महाप्रबंधक (B&K), CCL तथा BTPS थाना को दी गई। इसके बाद श्री संजय कुमार झा के निर्देशानुसार CISF, CCL सुरक्षा एवं BTPS थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल छापामारी की गई।मौके पर पहुंचकर टीम ने अवैध रूप से भंडारित कोयले को बरामद कर जब्त किया। जब्त कोयले का वजन खासमहाल कांटा घर संख्या-2 में कराया गया, जिसमें कुल 25.40 टन कोयला पाया गया।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा CISF को MMDR Act के अंतर्गत प्रदत्त नवीन अधिकारों के तहत करगली क्षेत्र में की गई यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। इन अधिकारों के प्रभावी होने के बाद CISF अवैध रूप से खनन और परिवहन किए जा रहे खनिज एवं कोयले को जब्त कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने में सक्षम है।इस कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक कमांडेंट श्री सार्थक बाबा, निरीक्षक श्री राजीव रंजन, CISF आसूचना शाखा के संतोष तिवारी व उनकी टीम, BTPS थाना प्रभारी श्री पिंटू यादव एवं उनकी टीम, CCL सुरक्षा प्रभारी श्री जटलू महतो एवं उनकी टीम तथा QRT के बल सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।CISF द्वारा अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे इस प्रकार के अभियान से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। CISF अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। CISF की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!