थाना राजाखेडा की बडी कार्यवाही आमजन मे विश्वास अपराधियों डर कर दिखाया,,,,, थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर
10000 रुपये का ईनामी, 2 साल से फरार हत्या का प्रयास का आरोपी को गिरफ्तार किया ।

राजाखेडा। पुलिसमहानिरीक्षक भरतपुर प्रीति चन्द्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा सीओ वृत्त मनिया खलील अहमद के निकटतम सुपरवीजन में राजाखेड़ा थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर के नेतृत्व में इनामी व वांछित चल रहे आरोपी देवेन्द्र उर्फ देवा को गिरफ्तार किया है राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि दिनाकं 17.12.2024 समय करीब शाम के 6 बजे विजयपाल व पवन पर फायर कर गोली मारने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी देवेन्द्र सिंह उर्फ देवो पुत्र रनवीर जाति गुर्जर उम्र 42 साल निवासी सामलियापुरा, नादौली थाना राजाखेडा जिला धौलपुर को मुखविर की सूचना पर आम का पुरा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी देवेन्द्र सिंह उर्फ देवो पर जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के कार्यालय से 10000 रुपये का ईनाम घोषित था कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर के साथ सहायक उप निरीक्षक श्यामसुन्दर, दशरथ कानि., जोरमल कानि., गौरव कानि. इत्यादि शामिल रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर