कोयला लोडेड ट्रक की टक्कर से सीसीएल कर्मी घायल, बाइक क्षतिग्रस्त।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

कोयला लोडेड ट्रक की टक्कर से सीसीएल कर्मी घायल, बाइक क्षतिग्रस्त।


शनिवार देर रात रात्री पाली में ड्यूटी करने कथारा कोलियरी जा रहे सीसीएल कर्मी छत्रु रविदास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना पुराना कांटा घर के समीप कल्वर्ट के किनारे हुई। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि छत्रु रविदास बाइक से कथारा कोलियरी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कोयला लोडेड ट्रक संख्या ओडी 09पी 3384 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना को लेकर श्रमिक नेता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां रात के समय पूरी तरह अंधेरा रहता है। सड़क के आसपास झाड़ियां उगी हुई हैं तथा सड़क पर छाई भी बिखरी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त स्थान पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होती तो संभवतः दुर्घटना को टाला जा सकता था। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से दुर्घटनास्थल के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई कराने तथा सड़क पर बिखरी छाई को हटाने की मांग की, ताकि रात के समय आवागमन करने वाले कर्मियों एवं राहगीरों को दुर्घटना से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!