CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला वाहनों की सघन चेकिंग से माफियाओं में दहशत

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला वाहनों की सघन चेकिंग से माफियाओं में दहशत

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में CISF लगातार कोयला माफियाओं पर शिकंजा कस रहा है।

MMDR एक्ट के तहत 31 अगस्त 2026 सोमवार को CISF ने कोयला ले जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की, जिससे अवैध कोयला माफियाओं में दहशत का माहौल है।गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर CISF, CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार बी एंड के एवं ढोरी एरिया से सड़क मार्ग के माध्यम से कोयला ढुलाई के लिए जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध कोयला ढुलाई पर प्रभावी रूप से रोक लगाना है।इसी क्रम में ढोरी एरिया के दीनदयाल चौक, हिंदुस्तान पुल एवं कल्याणी तथा बी एंड के एरिया के कारो मोड़ एवं डी.डी. माइंस के सामने CISF के बल सदस्यों द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गई।इस कार्रवाई के दौरान सहायक कमांडेंट श्री ओंकार सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, संतोष तिवारी, QRT टीम, आसूचनाकर्मी सहित CISF के अन्य जवान मौजूद रहे।
CISF द्वारा स्पष्ट किया गया है कि माइनिंग क्षेत्र एवं उसके आसपास किसी भी प्रकार के अवैध कोयला भंडारण, खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। उक्त कार्रवाई MMDR एक्ट, 1957 में किए गए संशोधन के बाद लगातार चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कोयला ढुलाई में संलिप्त माफियाओं में भय का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!