अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार एक कट्टा 12 बोर का बरामद

अवैध हथियारों से फायरिंग के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार एक कट्टा 12 बोर का बरामद

धौलपुर थाना निहालगंज पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में अवैध हथियारों से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध कट्टा और 12 बोर बरामद किया है

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा वृत्ताधिकारी वृत्त शहर धौलपुर प्रदीप कुमार के निकटतम सुपरविजन में कार्रवाई की गई

निहालगंज थानाधिकारी प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों से फायरिंग के प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा एवं 12 बोर बरामद किए हैं मामले में आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!