CISF और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त छापेमारी, 28.100 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

CISF और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त छापेमारी, 28.100 टन अवैध कोयला जब्त

 

 

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। CISF और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त छापेमारी में 28.100 टन अवैध कोयला जब्त कर CCL प्रबंधन को सौंपा गया है। दरअसल 2 सितंबर को CISF CCL करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह को सूत्रों से सूचना मिली थी कि बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के नजदीक नंबर-05 पीपल धोरा बस्ती में कोयला चोरों द्वारा अवैध रूप से कोयला जमा कर रखा गया है। सूचना की पुष्टि CISF क्राइम ब्रांच ने की, जिसके बाद इसकी जानकारी तत्काल GM राजीव कुमार सिंह को दी गई। GM राजीव कुमार सिंह और कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर छापेमारी दल को सक्रिय किया गया।संयुक्त टीम ने पीपल धोरा बस्ती से 25.390 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया। इसके अलावा न्यू कल्याणी वेट ब्रिज के पीछे से 1.230 टन और अमलो चेक पोस्ट के पास हनुमान मंदिर के पीछे से 1.480 टन कोयला जब्त किया गया। इस तरह कुल 28.100 टन अवैध कोयला बरामद कर CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।छापेमारी दल में श्री सुरेश सिंह, एसओ, श्री गारा अभिलाष, केवीए, श्रीधर, वरीय सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, एच.के. सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, एसआई विद्युत देव शर्मा, आसूचना कर्मी, एरिया सिक्योरिटी इंजीनियर्स, CCL सुरक्षा गार्ड प्रभारी शीलचंद, CCL सुरक्षा गार्ड और CISF QRT टीम के जवान शामिल थे। CISF कमांडेंट ने कहा कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!