धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थाना निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई
3 साल से फरार ₹10000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना निहालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
निहालगंज पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे ₹10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उस पर ₹10000 का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसपी विकास सांगवान ने निहालगंज पुलिस टीम की सराहना की है और कहा है कि जिले में फरार और इनामी बदमाशों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।