बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
SIR-2026: कसमार के बूथ संख्या 298 ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य सबसे पहले पूरा
बोकार जिला क़े 34 गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसमार प्रखंड के बूथ संख्या-298, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करकट्टाकला ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बूथ की बीएलओ गीता देवी ने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूरा कर पूरे कसमार प्रखंड के साथ-साथ बोकारो जिले में अपने बूथ को अग्रणी बनाया।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, कसमार ने बीएलओ गीता देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना की अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। गीता देवी ने पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।सम्मान समारोह के दौरान जिला से आए प्रेक्षक किशोर कांत ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में बीएलओ की मेहनत अत्यंत महत्वपूर्ण है। बूथ संख्या-298 द्वारा समय से पहले गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन पूरा करना सराहनीय उपलब्धि है। इससे अन्य बूथों को भी समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर बीएलओ गीता देवी ने कहा कि यह उपलब्धि अकेले मेरी नहीं,बल्कि पूरी टीम और ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम है।सभी मतदाताओं ने समय पर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया, जिससे कार्य निर्धारित समय में पूरा हो सका। आगे भी निर्वाचन आयोग के सभी कार्य पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करती रहूंगी।कार्यक्रम में बीएलओ पर्यवेक्षक संतोष महतो, निरंजन महतो,अर्जुन सोरेन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बीएलओ गीता देवी को बधाई देते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की और इसे निर्वाचन संबंधी कार्यों में अनुकरणीय उपलब्धि बताया।