करनैलगंज चुनाव के सम्बंध मे बैठक कार्यकर्ताओं को दिये दिशा निर्देश

जैसे जैसे नगर निकाय के चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे सभी पार्टियाँ बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनाव के सम्बंध मे निर्देश दे रही है। इसी क्रम नेहा सिंह जिला पंचायत सदस्य, जिला योजना समिति सदस्य ने भी शनिवार को गाड़ी बाजार करनैलगंज स्थित भाजपा कार्यालय मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस अवसर पर करनैलगंज के सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। आपको बताते चले कि नेहा सिंह की कुशल रणनीति ने विधान सभा के चुनाव मे भी बड़ी भूमिका निभाई थी। और जहा से लोगों को उम्मीद नही थी कि मौजूदा विधायक अजय सिंह को वोट मिलेगे वहा से भी नेहा सिंह के नेतृत्व मे भारी वोट मिले थे। नेहा सिंह की इसी कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने इन्हे नगर पालिका परिषद करनैलगंज का भाजपा प्रभारी भी बनाया है। चुनाव मे कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट पर भी ध्यान देने के लिए कहा गया है। जिससे कोई भी वोटर छूट ना जाये और सभी नगर पालिका परिषद के चुनाव मे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

 

अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत गोंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!