केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शनिवार को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम अनुसार 11:40 पर वह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जिसके पश्चात 12:35 पर हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज परिसर में हरि शरणम जन् संस्था द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कलश यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अपराहन 1:50 पर वह मिनी स्टेडियम के सामने 50 बैड के आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। 2:20 पर श्री भट्ट गोरापढ़ाव हाथी खाल स्थित केंद्र सरकार की सहायता से बन रहे 200 बेड के अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 3:40 पर हल्दुचौड़ स्थित 50 बेड के निर्मित हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा 4:15 पर पंतनगर गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी पंतनगर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।ब्यूरो रिपोर्ट by गौरव पंत
R9. भारत T.V( ब्यूरो चीफ)
नैनीताल