जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर

सराज उदिन मरकच्चो कोडरमा

कोडरमा। थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी पत्रकार आफताब आलम का भांजा 8 वर्ष से अब्दुस समद उर्फ अलसमद (पिता मोहम्मद रिजवान)के जघन्य हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को प्रेस क्लब कोडरमा के  प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से मिले। ज्ञात हो कि 14 सितंबर की शाम से अब्दुस समद लापता था। जिसको लेकर कोडरमा थाना में कांड संख्या 169/ 23 सनहा दर्ज कराया गया था। इसके बाद 17 सितंबर को 8 वर्षीय अब्दुस समद का शव जलवाबाद मदीना मस्जिद के पीछे एक बंद पड़े मकान से बरामद किया गया था। प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक से इस जघन्य  हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि इस मामले के उद्वेदन को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी, डोमचाँच थाना प्रभारी, कुछ सब इंस्पेक्टर, टेक्निकल सेल समेत अन्य पुलिस कर्मियों को मिलाकर एक एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। जल्द मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!