जनपद बस्ती में आगामी त्योहारों हेतु चौकी क्षेत्रों में किया गया पैदल गश्त

सुरेन्द्र श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ R9 BHARAT BASTI

 

 


जनपद बस्ती के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा क़ानून/ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी त्योहारों नवरात्रि, बारावफात व चेहल्लुम आदि के दृष्टिगत अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में शांति/ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद बस्ती के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख सर्राफा दुकानों के मालिकों से वार्ता किया गया एवं पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई तथा मिशन शक्ति अभियान, यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया गया एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!