नवनिर्वाचित परिषद का सामान्य परिचय सम्मेलन एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई

बुधवार को महात्मा गांधी उद्यान केंद्र (गार्डन) में नगरपरिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे की अध्यक्षता में

। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, सभी पार्षद एवं सफाई कर्मचारियों का अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया।

नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी, मस्टरकर्मी एवं सफाई कर्मियों का 6 माह एवं रेगुलर कर्मचारियों का 3 माह से वेतन रुका हुआ था। कर्मचारियों की दिवाली खुशी से मने, इसलिए सबसे पहले सभी कर्मचारियों को एक माह का वेतन लगभग राशि 18 लाख 23 हजार 229 रुपए देने के सीएमओ को निर्देश दिए। दूसरे माह का वेतन भी दिवाली तक देने का प्रयास हैं। इसके अलावा आगामी दिवाली पर्व के मद्देनजर पूरे नगर के गली मौहल्ले में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई और दवाई छिड़काव करने और दिवाली पर पूरा नगर रोशनी से जगमग हो, इसलिए सभी स्ट्रीट लाइट सुधार चालू करने के भी निर्देश दिए। और भी कई विषयों पर चर्चा की एवं तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!