राहुल राठौर की रिपोर्ट

झिरन्या – खालसा एकेडमी झिरन्या में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यालय में प्रवेश के समय बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, छात्र छात्राओं ने कक्षाओं में केक काटकर एवं शिक्षकों से गिफ्ट पाकर बाल दिवस मनाया। विद्यालय द्वारा छात्रों को आईटीआई कॉलेज का भ्रमण करवाया गया, आईटीआई कॉलेज में श्री पटेल सर द्वारा कॉलेज में उपलब्ध ट्रेड के बारे में छात्रों को जानकारी दी एवं ट्रेड की वर्कशॉप दिखाई।