जनपद के उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर मझिला के अंतर्गत बने गौशाला की हालत बहुत दयनीय दुर्दशा है जहां के हालातों को देखकर दंग रह जाएंगे यहां पर लगभग डेढ़ सौ गाय व बछड़े हैं पर गायों को एक वक्त का भोजन तक नसीब नहीं होता जब इस गौशाला में हो रहे गायों के साथ हो रहा अत्याचार की जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई 25/10/22 को टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तो सत्य पाया गया गाय सांड भूख से चिल्ला रहे थे कि उन्हे चारा नहीं दिया गया
गौशाला योजना हुई शर्मसार अधिकारी काट रहे हैं माल ही माल प्रदेश सरकार के गौशाला योजना यह बयां कर रही है कि गायों को चारा नहीं दिया जाता है प्रदेश सरकार से जो रकम मिलती है या तो उसका बंदरबांट हो जाता है या फिर प्रधान सचिव वीडियो विधायक सांसद मंत्री व आला अधिकारी हड़प जाते हैं नहीं देखने पहुंचता है कोई आला अधिकारी पृथ्वी का सच जनता को समर्पित योगी के आदेशों की उड़ रही है धज्जियां
देखने की बात तो यह है कि गौशाला में हो रहे अत्याचार से गायों को कब मिलेगा इंसाफ
इन सब का जिम्मेदार कौन होगा
विनीत त्रिपाठी ब्यूरो रिपोर्ट कन्नौज