प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रितेश दुबे विदाई समारोह का आयोजन
प्रखंड कार्यालय पाटन में बीपीओ रितेश दूबे का बीडीओ मनोज कुमार तिवारी की उपस्थिति में किया गया सम्मान के साथ विदाई समारोह का आयोजन। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी प्रखंड कर्मी, मनरेगा कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए,बीडीओ मनोज कुमार तिवरी ने कहा कि व्यक्ति कहीं भी रहे कर्तव्यनिष्ठता पूर्वक अपने कार्यो का निर्वहन करे ताकि जाने के बाद भी लोगो के बीच स्मृति बनी रहे, लोग अच्छे भावना के साथ याद करें, रितेश दुबे जी का कार्यकाल यहाँ काफी सराहनीय रहा है इनका यहाँ से जाना हम सभी प्रखंड कर्मी के लिए अफसोस की बात है।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचलाधिकारी लालबाबू, सिरमा मुखिया राकेश दुबे सगुना मुखिया अखिलेश पांडेय , नावा मुखिया चंद्रदेव सिंह बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ,कृषि पदाधिकारी प्रखंड के सभी पंचायत के जेई सभी पंचायत के रोजगार सेवक ,पंचायत सेवक जन सेवक महूलिय पंचायत मुखिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे